आज के आर्टिकल में “A Meaning in Hindi with examples – A मीनिग इन हिंदी, What is a meaning in Hindi?” के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे |
⚡संक्षिप्त उत्तर: ‘A’ का हिंदी में कई अर्थ होते हैं — एक, कोई, प्रति, अकेला। यह English का Indefinite Article है जिसे Consonant से शुरू होने वाले Singular Nouns के पहले लगाया जाता है। संगीत में यह C Major Scale का छठा स्वर (440 Hz) होता है, परीक्षाओं में ‘A’ सबसे बेस्ट ग्रेड को दर्शाता है, और कागज़ के मानक आकार में, जैसे A4 में भी इसका उपयोग किया जाता है।
तो क्या आप जानना चाहते हैं कि ‘A’ का हिंदी में क्या अर्थ होता है? अंग्रेजी सीखने वाले जितने भी छात्र हैं, उनको Article ‘A’ की जानकारी होना बेहद जरूरी है। ‘A’ सिर्फ English Alphabet का पहला letter नहीं है, बल्कि Grammar में और स्पोकन इंग्लिश में भी इसका बहुत यूज़ किया जाता हैं|
इस article में हम आपको A Meaning in Hindi विस्तार से बताएंगे — इसके सभी अर्थ, प्रयोग के नियम, A और AN में अंतर, और 20 से अधिक examples के साथ।

Table of Contents
A का हिंदी में अर्थ क्या होता है?
‘A’ के हिंदी में निम्नलिखित मतलब होते हैं:
| A का अर्थ | उपयोग | उदाहरण (English) | उदाहरण (Hindi) |
| एक (Ek) | किसी एक चीज़ के लिए | a book | एक किताब |
| कोई (Koi) | अनिश्चित व्यक्ति/वस्तु | a man came | कोई आदमी आया |
| प्रति (Prati) | दर बताने के लिए | twice a day | दिन में दो बार |
| अकेला (Akela) | एकमात्र के अर्थ में | a child | एक/अकेला बच्चा |
A का उच्चारण हिंदी में (Pronunciation) |
‘A’ को दो तरह से बोला जाता है:
- अ (Uh) — जब किसी sentence में article के रूप में use होता है। जैसे: a book (अ बुक)
- ए (Ay) — जब किसी letter के नाम के रूप में बोलते हैं। जैसे: A for Apple
Grammar में जब हम ‘a’ को article के रूप में इस्तेमाल करते हैं, तो इसे हमेशा ‘अ’ (uh) की तरह बोलते हैं।
‘A’ क्या है? — परिभाषा (Definition)
English Grammar में ‘A’ एक Indefinite Article है। Article उन शब्दों को कहते हैं जो किसी Noun (संज्ञा) से पहले लगाकर उसे निश्चित या अनिश्चित बनाते हैं। यह उन Singular Countable Nouns से पहले लगता है जो Consonant Sound से शुरू होते हैं। ‘A’ का उच्चारण Schwa Sound (/ə/) की तरह होता है—जो English की सबसे common vowel sound है। इसके विपरीत, Definite Article ‘THE’ किसी specific noun के लिए use होता है।
English में तीन Articles होते हैं:
- A — Indefinite Article (अनिश्चित)
- AN — Indefinite Article (अनिश्चित)
- THE — Definite Article (निश्चित)
‘A’ और ‘AN’ दोनों Indefinite Articles हैं। इनका मतलब एक जैसा होता है — दोनों का अर्थ ‘एक’ या ‘कोई’ होता है। फर्क सिर्फ इतना है कि इन्हें किस शब्द से पहले लगाना है — यह अगले शब्द की ध्वनि पर निर्भर करता है।
A के सभी अर्थ हिंदी में — (All Meanings of ‘A’ with Examples)
A’ सिर्फ अंग्रेजी वर्णमाला का पहला अक्षर नहीं है —ये कई जगहों पर अलग-अलग मतलब भी रखता है! स्कूल में पढ़ाई से लेकर,संगीत, ग्रेडिंग, ब्लड ग्रुप तक, A के कई मतलब होते है, A के सभी मतलब नीचे टेबल में दिए गए है –
| संदर्भ (Context) | A का मुख्य अर्थ हिंदी में | आसान उदाहरण | क्यों इंपॉर्टेंट है? |
| English Grammar | एक / कोई (Indefinite Article) | A book = एक किताबA man is calling you = कोई आदमी आपको बुला रहा है | रोज़ाना बोलचाल और लिखाई में सबसे ज्यादा यूज़ होता है। बिना इसके वाक्य अधूरे लगते हैं। |
| वर्णमाला / Alphabet | अंग्रेज़ी का पहला अक्षर | A for Apple (बच्चों की ABC बुक में) | बच्चों को पढ़ाना शुरू करने का पहला स्टेप। “A” से ही English शुरू होती है। |
| संगीत (Music) | C Major Scale में छठा स्वर (धैवत / Dha) | A = 440 Hz (स्टैंडर्ड concert pitch) | गिटार, पियानो ट्यून करने में ‘A’ नोट बहुत काम आता है। म्यूजिशियन इसे रोज़ सुनते हैं। |
| परीक्षा / ग्रेडिंग | सबसे अच्छा ग्रेड / टॉप परफॉर्मेंस | A grade मिला! या A+ | स्कूल-कॉलेज में A ग्रेड पाकर सब खुश हो जाते हैं। “A student” मतलब होनहार बच्चा। |
| कागज़ का साइज़ (Paper Size) | स्टैंडर्ड पेपर साइज़ सीरीज़ | A4 (प्रिंटर पेपर), A3 (बड़ा पोस्टर), A5 (नोटबुक) | ऑफिस, स्कूल, प्रिंटिंग में रोज़ यूज़। भारत में भी A4 सबसे कॉमन है। |
| ब्लड ग्रुप (Blood Group) | ब्लड टाइप A | A+ या A- ब्लड ग्रुप | मेडिकल इमरजेंसी में बहुत ज़रूरी। A ग्रुप लगभग 30-35% लोगों में मिलता है। |
| गणित (Hexadecimal / Base-16) | 10 का रिप्रेजेंटेशन | Hex में A = 10 (जैसे color code #FF0000 में) | प्रोग्रामिंग और वेब डिज़ाइन में A से F तक नंबर्स यूज़ होते हैं। |
| प्रतीक / Symbol | शुरुआत, लीडरशिप, साहस | Amit जैसे नाम A से शुरू होते हैं | कई लोग मानते हैं कि A से शुरू नाम वाले लोग ambitious होते हैं। |
| उपसर्ग / Prefix | अलग, दूर, बिना, नकारात्मक | Apart (अलग), Afoot (चलते हुए), Asymmetric | कई इंग्लिश शब्दों में ‘A’ लगाने से मतलब बदल जाता है। |
‘A’ के प्रयोग के नियम — Rules of Using ‘A’
Rule 1: Consonant से शुरू होने वाले शब्दों के पहले ‘A’ लगाएं
जब किसी Noun (संज्ञा) की शुरुआत किसी Consonant (व्यंजन) की ध्वनि से होतो हो,तो उससे पहले ‘A’ का प्रयोग किया जाता है।
- a boy (एक लड़का)
- a cat (एक बिल्ली)
- a dog (एक कुत्ता)
- a pen (एक कलम)
- a table (एक मेज़)
Rule 2: Singular Countable Noun के पहले
‘A’ का प्रयोग केवल एकवचन (Singular) और गिनने वाले (Countable) Nouns के पहले होता है। Plural Nouns के पहले ‘A’ नहीं लगाते है|
- ✅ a book (सही) — ❌ a books (गलत)
- ✅ a student (सही) — ❌ a students (गलत)
Rule 3: जब हम पता नहीं होता है कि सब्जेक्ट कौन हैं
जब हमें पता नहीं होता हैं कि सब्जेक्ट कौन हैं, जिसको English grammer की भाषा में Introductory Subject या Dummy Subject कहा जाता हैं, मैं उदहारण के साथ बताता हूँ, तो सब्जेक्ट में दो पार्ट होते हैं,
ram is a good boy. तो यहाँ पर देखो,
Ram – Subject
is a good boy – Predicate
तो यहाँ पर देख रहे हो, तो Predicate जो हैं, वो Subject के बारे में नया Information दे रहा हैं,
ठीक, यहाँ पर Ram जो कि Subject हैं, वो पहले से Known हैं ठीक
लेकिन कई बार क्या होता है कि subject known नहीं होता है , तब it और There का इस्तेमाल किया जाता हैं, dummy subject के रूप में, जिसका कोई मतलब नहीं होता हैं,
तो
There are some boys in the park.
तो यहाँ पर नया Information सब्जेक्ट ही हैं, some boys , यही नया इनफार्मेशन हैं, तो इसलिए इस्तेमाल किया जाता हैं,
तो जब पता नहीं होता है कि किसके बारे में बात किया जा रहा हैं, तब introductory या Dummy Subject के sentences में भी a का प्रयोग किया जाता हैं,
- There is a dog in my garden. (बगीचे में एक कुत्ता है।) यहाँ पर there
- I met a girl yesterday. (मैं कल एक लड़की से मिला।)
Rule 4 : ‘प्रति’ के अर्थ में
जब Rate, Speed या Frequency बताना हो तो ‘A’ का अर्थ ‘प्रति’ होता है।
- twice a day — दिन में दो बार
- 60 km an hour — 60 किलोमीटर प्रति घंटे
- five rupees a kilo — पाँच रुपए प्रति किलो
Rule 5: Collective Noun Phrases में
- a team of players (खिलाड़ियों की एक टीम)
- a pair of shoes (जूतों की एक जोड़ी)
- a bunch of flowers (फूलों का एक गुच्छा)
- a herd of cattle (मवेशियों का एक झुंड)
A और AN में क्या अंतर है? (A vs AN)
| A | AN | |
| कब लगाएं? | Consonant Sound से शुरू शब्दों के पहले | Vowel Sound से शुरू शब्दों के पहले |
| Hindi अर्थ | एक, कोई, प्रति | एक, कोई, प्रति |
| उदाहरण | a ball, a car, a house | an apple, an egg, an hour |
| Sound | Consonant: B, C, D, F… | Vowel: A, E, I, O, U |
| Special Case | a university (यू की ध्वनि) | an hour (H silent है) |
⚠️ याद रखें: A और AN का फैसला SPELLING से नहीं, SOUND से होता है!
- an hour ✅ (H silent — ‘आवर’ vowel sound)
- a university ✅ (U का उच्चारण ‘यू’ — consonant sound)
- an honest man ✅ (H silent — ‘ऑनेस्ट’)
‘A’ के प्रयोग के 20 उदाहरण (Examples with Hindi Meaning)
| क्र. | English Sentence | Hindi Meaning |
| 1 | She is a good teacher. | वह एक अच्छी शिक्षिका है। |
| 2 | I have a car. | मेरे पास एक कार है। |
| 3 | There is a cat on the roof. | छत पर एक बिल्ली है। |
| 4 | He is a doctor. | वह एक डॉक्टर है। |
| 5 | I want to buy a house. | मैं एक घर खरीदना चाहता हूँ। |
| 6 | A dog is a loyal animal. | कुत्ता एक वफादार जानवर है। |
| 7 | He earns 50,000 rupees a month. | वह एक महीने में 50,000 रुपए कमाता है। |
| 8 | I met a stranger today. | मैं आज एक अजनबी से मिला। |
| 9 | She gave me a pen. | उसने मुझे एक कलम दी। |
| 10 | A stitch in time saves nine. | समय पर किया काम बड़े काम आता है। |
| 11 | He takes medicine twice a day. | वह दिन में दो बार दवाई लेता है। |
| 12 | I need a glass of water. | मुझे एक गिलास पानी चाहिए। |
| 13 | She is a beautiful girl. | वह एक सुंदर लड़की है। |
| 14 | I have a brother. | मेरा एक भाई है। |
| 15 | It was a hot day. | वह एक गर्म दिन था। |
| 16 | He is a very honest man. | वह एक बहुत ईमानदार आदमी है। |
| 17 | I saw a bird in the garden. | मैंने बगीचे में एक पक्षी देखा। |
| 18 | A friend in need is a friend indeed. | मुसीबत में काम आने वाला ही सच्चा दोस्त। |
| 19 | She bought a new dress. | उसने एक नई पोशाक खरीदी। |
| 20 | He is a player of a football team. | वह एक फुटबॉल टीम का खिलाड़ी है। |
A से शुरू होने वाले महत्वपूर्ण शब्द (A Words with Hindi Meaning)
| English | Hinglish | Hindi Meaning | Example |
| Ask | आस्क | पूछना | Can I ask you a question? |
| Agree | एग्री | सहमत होना | I agree with you. |
| Allow | अलाउ | अनुमति देना | Please allow me to speak. |
| Avoid | अवॉयड | टालना | Try to avoid mistakes. |
| Achieve | अचीव | हासिल करना | You can achieve anything. |
| Accept | एक्सेप्ट | स्वीकार करना | Please accept my apology. |
| Admit | एडमिट | मानना | He admitted his mistake. |
| Arrange | अरेंज | व्यवस्था करना | Please arrange the meeting. |
| Attend | अटेंड | उपस्थित होना | Please attend the class. |
| Answer | आन्सर | जवाब देना | Answer the question please. |
A अक्षर का इतिहास और उत्पत्ति |
‘A’ अक्षर 4000 साल से ज्यादा पुरानी है |इसकी शुरूआत होती है प्राचीन मिस्र से, जहां लोग अभी-अभी लिखना सीख रहे थे। वहाँ hieroglyphs थे, जो मतलब चित्रों से लिखाई होती थी, उनमें एक चित्र था बैल (ox) के सिर का, जिसमें दो सींग ऊपर की तरफ और मुंह नीचे की तरफ। यह चित्र ‘ox’ या ‘bull’ का मतलब देता था, और यह मजबूती, खेती-बाड़ी और leadership का symbol माना जाता था। एक तरीके से बोला जाएँ तो यहाँ से ‘A’ का नींव रख दिया जाता है|
उसके बाद लगभग 1850-1500 ईसा पूर्व के आसपास, सिनाई प्रायद्वीप पर Semitic-speaking लोग यानी की जो मिस्र में काम करते थे, उन्होंने इसे और आसान बनाया — Proto-Sinaitic script में। अब यह बैल का सिर sideways (बगल से) दिखने लगा, जैसे एक उल्टा ‘A’ जैसा, लेकिन horns अभी भी साफ दिखते थे। यह पहला alphabetic writing का रूप था, मतलब यह पहले वाला A से थोडा यह Evolve हो गया,मतलब अब चित्र नहीं, बल्कि sound represent करने लगा (glottal stop जैसा ‘अ’ जैसा sound)।
अब आते हैं Phoenicians पर — 1500-1000 ईसा पूर्व के बीच। Phoenicians traders थे, Mediterranean के आसपास घूमते थे। उन्होंने इस symbol को और linear बना दिया, मतलब अब यह sideways ‘A’ जैसा था, लेकिन और साफ लाइनों वाला। उनका नाम था ‘Aleph’ (𐤀), जिसका मतलब ही “ox” था।
फिर Greeks ने इसे अपना लिया — लगभग 800-700 ईसा पूर्व में। Greeks को vowels की जरूरत थी (Semitic languages में सिर्फ consonants होते थे)। तो उन्होंने ‘Aleph’ को right-side up (सीधा) कर दिया, और इसे vowel sound /a/ के लिए इस्तेमाल किया — जैसे “father” में ‘a’। नाम रखा ‘Alpha’ (Αα)। Alpha + Beta = Alphabet शब्द! यानी पूरा alphabet का नाम पहले दो अक्षरों से पड़ा। Shape थोड़ा smooth हो गया, लेकिन आज का capital ‘A’ जैसा ही लगने लगा।
फिर इसके बाद में Romans ने इसे अपनाया — 700 ईसा पूर्व से आगे। Greek Alpha से लिया, shape को refine किया और straight lines, pointed top। Roman Empire के साथ यह Europe में फैल गया। Capital ‘A’ लगभग वही बन गया जो आज हम देखते हैं। और जिसको आज हम इस्तेमाल करते है |
और lowercase ‘a’ कैसे आया?
तो Middle Ages में handwriting से Lower Case आया, Greek और Roman लोग जब तेजी से लिखते थे, तो इसे circular body वाला बना दिया — एक गोलाकार shape projection के साथ। Printing press ने इसे fix कर दिया, और आज का printed ‘a’ उसी से evolve हुआ है।
तो, अगली बार जब भी आप ‘A’ लिखें, तो याद रखिएगा — यह बैल के सिर से शुरू हुआ था, जो मजबूती और शुरुआत का symbol था उसके बाद Phoenicians ने इसे simplify किया, Greeks ने vowel बनाया, Romans ने standardize किया, और आज यह आपके keyboard पर बैठा है। 4000 साल का सफर — बैल से ‘A’ तक!
A Word Meaning English to Hindi/A se Meaning/A se Spelling/Alphabet A latter Words
किसी दस्तावेज़ पर अक्षर A का क्या अर्थ होता है?
किसी document या form पर ‘A’ अलग-अलग context में अलग अर्थ रखता है –
| Document Type | A का अर्थ |
| Academic Document | A = Excellent / उत्कृष्ट ग्रेड (90–100%) |
| Government Document | A = Category A / प्रथम श्रेणी |
| Blood Report | A = Blood Group A+ या A− |
| Paper Size | A = A4, A3, A5 (ISO standard) |
| Legal Document | A = Exhibit A (पहला साक्ष्य / प्रमाण) |
‘A’ का प्रयोग कब नहीं होता?
| A का प्रयोग कब नहीं होता | गलत उदाहरण | सही उदाहरण |
|---|---|---|
| Plural Nouns के साथ | ❌ a books, a boys | ✅ books, boys |
| Uncountable Nouns के साथ | ❌ a water, a milk, a sugar | ✅ water, milk, sugar |
| Proper Nouns के साथ | ❌ a Ram, a India | ✅ Ram, India |
| Vowel Sound से शुरू शब्दों के पहले | ❌ a apple, a egg | ✅ an apple, an egg |
| Abstract Nouns जो Uncountable हों | ❌ a love, a happiness | ✅ love, happiness |

‘A’ — Reliable Sources and References (Entity Authority)
‘A’ Article के बारे में और ज्यादा जानने के लिए आप इन निम्नलिखित Reliable Sources and References को देख सकते हैं:
| स्रोत (Source) | विवरण | Link |
| Wiktionary | Wikimedia का Free Dictionary — Article ‘A’ की official definition | en.wiktionary.org/wiki/a |
| Oxford Learner’s Dictionary | Oxford का Official Article ‘A’ page — Definitions + Examples | oxfordlearnersdictionaries.com |
| Cambridge Dictionary | Cambridge का Article ‘A’ का विस्तृत विवरण | dictionary.cambridge.org |
वो 7 गलतियाँ जो हर Hindi Speaker Article ‘A’ लगाते वक्त करता है — और उनका सही तरीका
यह गलतियाँ किसी textbook में नहीं लिखी हैं — क्योंकि यह सिर्फ Hindi medium students की specific गलतियाँ हैं।
गलती #1 — हर Noun के पहले ‘A’ लगा देना
Hindi में हम कहते हैं “एक पानी दो” — तो Indian students English में बोलते हैं:
| गलत ❌ | सही ✅ | क्यों? |
|---|---|---|
| Give me a water. | Give me some water. | Water uncountable है — ‘A’ नहीं लगता |
| I need a advice. | I need some advice. | Advice uncountable है |
| He gave me a information. | He gave me some information. | Information uncountable है |
याद रखें: Hindi में “एक” लगता है तो English में हमेशा ‘A’ नहीं लगता।
गलती #2 — Profession बताते वक्त ‘A’ भूल जाना
Hindi में हम कहते हैं “वो डॉक्टर है” — ‘एक’ नहीं लगाते। तो Indian students English में भी ‘A’ भूल जाते हैं:
| गलत ❌ | सही ✅ |
|---|---|
| He is doctor. | He is a doctor. |
| She is teacher. | She is a teacher. |
| I am engineer. | I am an engineer. |
Rule: English में profession से पहले हमेशा ‘A’ या ‘AN’ लगाना जरूरी है।
गलती #3 — ‘A’ और ‘One’ को same समझना
Hindi में “एक” का मतलब number भी है और article भी। English में यह दोनों अलग हैं:
| Situation | गलत ❌ | सही ✅ |
|---|---|---|
| Number बताना हो | I have a brother, not a. | I have one brother, not two. |
| सिर्फ introduce करना हो | I have one dog. | I have a dog. |
गलती #4 — ‘University’, ‘European’ से पहले ‘An’ लगाना
Indian students सोचते हैं — U Vowel है तो ‘An’ लगेगा:
| गलत ❌ | सही ✅ | क्यों? |
|---|---|---|
| An university | A university | उच्चारण ‘यू’ से होता है — consonant sound |
| An European country | A European country | उच्चारण ‘यू-रो’ से होता है |
| An useful tip | A useful tip | ‘यू’ की sound है |
Rule याद करें: A/AN spelling से नहीं, sound से तय होता है।
गलती #5 — Adjective के साथ ‘A’ की जगह भूल जाना
Hindi word order अलग होता है, तो confusion होती है:
| गलत ❌ | सही ✅ |
|---|---|
| He is a very honest man. ✅ | (यह सही है) |
| He is honest a man. | He is a honest man. ❌ → actually an honest man ✅ |
| She is beautiful a girl. | She is a beautiful girl. |
Rule: ‘A/AN’ हमेशा पूरे Noun Phrase से पहले आता है — बीच में नहीं।
गलती #6 — ‘H’ वाले शब्दों में confusion
| शब्द | गलत ❌ | सही ✅ | क्यों? |
|---|---|---|---|
| Hour | A hour | An hour | H silent है — ‘आवर’ sound |
| Hotel | An hotel | A hotel | H बोला जाता है |
| Honest | A honest man | An honest man | H silent — ‘ऑनेस्ट’ sound |
| History | An history | A history book | H बोला जाता है |
गलती #7 — Title या Designation से पहले ‘A’ लगाना या न लगाना
यह confusion सबसे ज्यादा interviews में होती है:
| गलत ❌ | सही ✅ |
|---|---|
| I am Software Engineer. | I am a Software Engineer. |
| He was elected as a President. | He was elected as President. (Title के साथ A नहीं) |
| She works as a manager. ✅ | (Role बताने पर A लगता है) |
‘A’ के बारे में Quick Summary
| बिंदु | जानकारी |
| पूरा नाम | Indefinite Article |
| हिंदी अर्थ | एक, कोई, प्रति, अकेला |
| उच्चारण | अ (uh) |
| प्रयोग | Consonant Sound से शुरू Singular Nouns के पहले |
| Part of Speech | Adjective (Determiner) |
| समान Article | AN (दोनों का अर्थ एक जैसा) |
| Wiktionary ID | en.wiktionary.org/wiki/a |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1: A का हिंदी में मतलब क्या है?
A का हिंदी में मुख्य अर्थ ‘एक’ और ‘कोई’ होता है। इसके अलावा इसका अर्थ ‘प्रति’ भी होता है जैसे — twice a day (दिन में दो बार)।
Q2: A को हिंदी में क्या कहते हैं?
‘A’ को हिंदी में ‘एक’ या ‘कोई’ कहते हैं। Grammar में इसे Indefinite Article कहा जाता है।
Q3: A और AN में क्या अंतर है?
A और AN दोनों Indefinite Articles हैं। Consonant Sound से शुरू शब्दों के पहले A और Vowel Sound से शुरू शब्दों के पहले AN लगाते हैं।
Q4: A का उच्चारण कैसे करते हैं?
Q5: क्या Vowel के पहले A लगाते हैं? Article के रूप में ‘A’ का उच्चारण ‘अ’ (uh) की तरह होता है। Letter के नाम के रूप में ‘ए’ (ay) कहते हैं।
Q5: क्या Vowel के पहले A लगाते हैं?
नहीं। Vowel Sound से शुरू होने वाले शब्दों के पहले AN लगाते हैं। जैसे: an apple, an elephant, an idea।
Q6: ‘A’ किस Part of Speech में आता है?
‘A’ को Parts of Speech में Adjective की श्रेणी में रखा जाता है — विशेष रूप से यह एक Determiner है।
A ki Hindi kya hoti hai?
‘A’ की हिंदी “एक” या “कोई” होती है। जैसे “A BOOK” = “एक किताब”, “A MAN CAME” = “कोई आदमी आया”।
परिभाषित करें ए — Define ‘A’
A’ English Grammar में एक Indefinite Article है। यह किसी Singular Countable Noun से पहले लगता है जो Consonant Sound से शुरू होता है। इसका अर्थ होता है “एक” या “कोई”। Example: a book (एक किताब), a man (कोई आदमी)।
तो आज के इस आर्टिकल में आपने जाना कि A Meaning in Hindi क्या होता है — ‘A’ का हिंदी में अर्थ ‘एक’, ‘कोई’, ‘प्रति’ और ‘अकेला’ होता है।
‘A’ एक Indefinite Article है जिसका प्रयोग Consonant Sound से शुरू होने वाले Singular Countable Nouns के पहले किया जाता है। A और AN का अर्थ एक जैसा होता है, बस इनका प्रयोग अगले शब्द की ध्वनि पर निर्भर करता है।