जिसमें सब्जेक्ट और verb हो, उसको Clause बोला जाता हैं | यह कम्पलीट सेन्स भी दे सकता हैं और यह incomplete सेंस भी दे सकता हैं, लेकिन सेंटेंस जो होता हैं, उसको कम्पलीट सेंस देना ही होता हैं|
जैसे –
You don’t read. You will fail.
यह दोनों , दो अलग-अलग सेंटेंस हैं
जबकि यहाँ पर,
if you don’t read, you will fail.
यहाँ पर, दो clause हैं, clause का मतलब क्या होता है कि
सब्जेक्ट और verb हो,
जैसे , first clause – if you don’t read, सब्जेक्ट और verb दोनों हैं ,
second clause – you will fail. subject और verb दोनों हैं |
तो,
if you don’t read, you will fail. यह पूरा एक Sentence हैं, जिसमें दो clause हैं|
आज के इस article में Clause का concept एक बार में clear हो जाएगा — Main Clause, Subordinate Clause, Coordinate Clause, Phrase vs Clause का difference, FANBOYS trick, और वो common mistakes जो हर Indian student करता है। सब कुछ, एक ही जगह।

Table of Contents
Clause और Sentence में क्या फर्क है?
यह confusion हर student को होती है।
Sentence — हमेशा complete sense देता है। खुद अकेला खड़ा हो सकता है।
Clause — complete sense भी दे सकता है, और नहीं भी। लेकिन Subject + Verb जरूर होगा।
इसका मतलब:
- हर Sentence एक Clause हो सकता है
- लेकिन हर Clause एक Sentence नहीं होता
Example देखिए:
If you study regularly, you will clear the exam.
यहाँ दो Clauses हैं:
- If you study regularly — Subject (you) + Verb (study) ✅ — लेकिन incomplete
- You will clear the exam — Subject (you) + Verb (will clear) ✅ — complete
पूरा sentence एक है, लेकिन उसमें दो clauses हैं।
Main Clause/Independent Clause या princial clause क्या होता हैं ?
- यह कम्पलीट सेंस देता हैं
- यह किसी conjunction से स्टार्ट नहीं होता हैं |
जैसे –
Ram failed because he did not read.
Ram failed – independet/ main or principle clause क्योंकि यह कम्पलीट सेंस दे रहा हैं और इसमें सब्जेक्ट और verb हैं
when i opend the door, I saw a snake. यहाँ पर, I saw a snake = independet/principle or main clause हैं |
| Sentence | Main Clause | क्यों? |
| Rahul failed because he never studied. | Rahul failed | अकेले complete sense देता है |
| When Priya called, I was sleeping. | I was sleeping | अकेले complete sense देता है |
| Although it was raining, the match continued. | The match continued | अकेले complete sense देता है |
| My mother cooks well because she learned from her mother. | My mother cooks well | अकेले complete sense देता है |
Subordinate or Dependent Clause क्या होता हैं ?
Subordinate Clause वह होता है जो: ❌ Alone complete sense नहीं देता — Main Clause पर depend करता है
Example –
I know what you want to say.
wh word से स्टार्ट हो रहा हैं और दूसरी बात क्या कि कम्पलीट सेंस नहीं दे रहा हैं, यह dependet हैं, Main clause/independe/principle clause – I know पे,
तो, what you want to say. subordiante or dependete clause हैं|
Subordinate Clause तीन प्रकार के होते हैं –
- Noun Clause
- Adjective Clause
- Adverb Clause
Coordinate clause क्या होता हैं
- यह भी कम्पलीट सेंस देता हैं,
- यह जो हैं, coordinate conjunction से स्टार्ट होता हैं, या तो correlative conjunction या conjunctive adverb से शुरू होता हैं |
I like to take tea, but my brother likes to take coffee.
Main clause – I like to take tea.
coordinate clause – but my brother likes to take coffee.
Difference between phrase and clause |
Phrase के पास Subject Verb नहीं होता हैं, इसलिए यह मीनिंगफुल सेंस नहीं देता हैं, जबकि
Clause के पास Subject verb होता हैं और यह जो हैं यानी clause मीनिंगफुल सेंस देता भी हैं और नहीं भी देता हैं,
अगर, अगर Independate clause हो तो meaningful सेंस देता और अगर dependete clause हो तो मीनिंगफुल सेंस नहीं देता हैं |
| Feature | Phrase | Clause |
| Subject | ❌ नहीं होता | ✅ होता है |
| Verb | ❌ नहीं होता (कभी-कभी होता है लेकिन finite नहीं) | ✅ Finite verb होता है |
| Complete sense | ❌ कभी नहीं | ✅ कभी-कभी (Independent हो तो) |
| Example | In the morning | When the morning comes |
Examples side by side:
| Phrase | Clause |
| On the roof | While he was on the roof |
| After the match | After the match ended |
| The tall boy | The boy who is tall |
| Running fast | Because he was running fast |
| In the garden | Where the garden is |
Clause क्या होता है?
एक उपवाक्य जिसमें Subject और Verb होते हैं, जिसे Clause कहा जाता है।
Coordinate Conjunction से शुरू होने वाले Clause का उदाहरण क्या है?
“I like tea, but my brother likes coffee.” – ‘but my brother likes coffee’ एक Coordinate Clause है।
Clause और Sentence में क्या फर्क है?
Sentence हमेशा complete sense देता है और अकेला stand कर सकता है। Clause में Subject और Verb होते हैं लेकिन यह complete sense दे भी सकता है और नहीं भी। हर Independent Clause एक Sentence हो सकता है, लेकिन हर Sentence एक ही Clause नहीं होता — एक sentence में multiple clauses हो सकते हैं।
Clause और Phrase में क्या अंतर है?
सबसे आसान answer: Clause में Subject और Finite Verb दोनों होते हैं। Phrase में Subject या Finite Verb (या दोनों) नहीं होते। “In the morning” — Phrase। “When the morning comes” — Clause।
FANBOYS क्या होता है?
FANBOYS एक trick है सात Coordinate Conjunctions याद करने की — For, And, Nor, But, Or, Yet, So। जो भी Clause इन words से शुरू हो और complete sense दे, वह Coordinate Clause होता है।
एक Sentence में कितने Clauses हो सकते हैं?
कोई fixed limit नहीं है। एक simple sentence में एक clause होता है। Compound sentence में दो या दो से ज्यादा Independent Clauses होते हैं। Complex sentence में एक Independent और एक या ज्यादा Dependent Clauses होते हैं। Compound-Complex sentence में दोनों का combination होता है।
Clause कोई complicated grammar concept नहीं है। आप रोज़ बोलते हैं — “अगर यह हुआ तो वह होगा”, “मुझे पता है कि क्या होगा”, “जो लड़का कल आया था वो मेरा दोस्त है” — ये सब Clauses ही हैं।
बस तीन चीज़ें याद रखिए:
- Subject + Verb = Clause
- Complete sense दे = Independent | Complete sense न दे = Dependent
- FANBOYS = Coordinate Conjunction
बाकी सब इन्हीं तीन rules से निकलता है।